हमारे देश के लोगों के लिए केंद्र सरकार का तोहफा :-
मेरे प्यारे देश वासियों मैं आशा करता हूँ की आप सब लोग स्वस्थ होंगे और अपने अपने घरो में होंगे। आज में आपको केंद्र सरकार के एक पोर्टल के बारे मे बताने जा रहा हूँ। इस पोर्टल का नाम है eGram Swaraj Portal। इस पोर्टल को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरिन्द्र मोदी जी ने 24 अप्रैल 2020 को शुरू किया है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये इस पोर्टल को शुरू किया। eGram Swaraj Portal के साथ साथ उन्होंने ई ग्राम स्वराज मोबाइल एप्लीकेशन सेवा भी शुरू कर दी है। आज मैँ आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ई स्वराज पोर्टल और एप्लीकेशन की सारी जानकारी दूंगा। कृपया मेरे इस लेख को पूरा पड़ें।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल 2020 :-
eGram Swaraj Portal से हमारे देश की सारी पंचायतें डिजिटल हो जाएंगी। अब आप अपने घर पर बैठ कर अपनी पंचायत का काम ऑनलाइन तरीके से देख पाएंगे। इससे आपको यह पता चलेगा की पंचायत ने खान काम लगाया है ,क्या काम लगाया है और उस काम के लिए कितने पैसे सरकार से मिले हैं। इसके लिए देश के हर राज्य मे एक सेंटर बनाया जाएगा जिधर पंचायतों का सारा डाटा होगा। इससे पंचायतों के काम करने के तरीके मे पारदर्शिता आएगी। eGram Swaraj Portal से हमारी पंचायते जो जो काम करेंगे हमें उसकी सारी जानकारी होगी।
ई ग्राम स्वराज मोबाइल एप्लीकेशन :-
eGram Swaraj मोबाइल एप्लीकेशन से आप पता लगा सकते हैं की आपकी पंचायत मे क्या क्या काम लगे हैं। इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पैर जाना होगा वहां ई ग्राम स्वराज सर्च करना होगा। जैसे ही आप सर्च करेंगे सबसे पुपेर आपको यह एप्लीकेशन मिल जायेगी। उधर से आप उसको अपने फ़ोन मे डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद एप्लीकेशन को खोलना है और अपनी पंचायत ,जिला और राज्य सेलेक्ट करना है और आप अपनी पंचायत के सारे काम देख पाएंगे।
ज़रूरी विवरण :-
- नाम – – – – – eGram Swaraj Portal
- किसने शुरू की – – – – – देश के प्रधानमंत्री श्री नरिन्द्र मोदी जी ने
- किधर शुरू की – – – – – भारत देश में
- इससे किसे फायदा होगा – – – – – देश के लोगों को
- इसका मकसद – – – – – पंचायत के कामों को डिजिटल करना
- इससे कया फायदा होगा – – – – – पंचायत के कामों में पारदर्शिता आएगी
- सरकारी वेबसाइट – – – – – https://egramswaraj.gov.in/
- ईमेल ID – – – – – egramswaraj@gov.in
- एड्रेस पंचायत राज – – – – – Ministry of Panchayai Raj Government of India 11th Floor, J.P. Building,Kasturba Gandhi Marg Connaught Place,New Delhi-110001
ई ग्राम स्वराज पोर्टल का मकसद :-
eGram Swaraj Portal का मकसद पंचायती कामों में पारदर्शिता लाना है। ई ग्राम स्वराज पोर्टल का मकसद विकेंद्रीकृत योजना, प्रगति रिपोर्टिंग और कार्य-आधारित लेखांकन में ट्रांस्पीरेसी लाना है। इससे अब आम लोग घर बैठ के अपनी पंचायतों के कामों को देख सकते हैं। इससमे आपको अपने गाँव के पांच ,सरपंच , उपप्रधान सबकी डिटेल्स मिल जाएंगी। अब आप नज़र रख पाओगे अपने पंचायत के कामों में और पता कर पाओगे की किस किस साल मे पंचायत मे कितना पैसा आया है।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल के फायदे :-
eGram Swaraj Portal का फायदा सारे देश वासियों को होगा। कोई भी घर बैठ के अपनी पंचायत के कामों के बारे मे देख सकता है। इससे पंचायत के कामों मे पारदर्शिता आएगी। लोग अपनी पंचायत पर भरोसा कर पाएंगे। इससे पंचायत के कामों मे सुधार आएगा। eGram Swaraj Portal के आ जाने से और मोबाइल एप्लीकेशन के आ जाने से लोग अब अपनी पंचायत के कामों मे घर बैठकर नज़र रख पाएंगे। इससे देश की सभी पंचायतो को डिजिटल किया जाएगा।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल मे अपनी पंचायत की जानकारी कैसे देखें :-
eGram Swaraj Portal मे अपनी पंचायत के कामों को देखने के लिए आपको सबसे पहले सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा।जैसे ही आप सरकारी वेबसाइट को खोलेंगे आपको उधर एक ऑप्शन दिखेगा पंचायत प्रोफाइल। आपको उस ऑप्शन को खोलना होगा उसके बाद आपको उधर एक ऑप्शन दिखेगी लोकल गवर्नमेंट प्रोफाइल।
आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको अपनी पंचायत ,जिला,राज्य और ब्लॉक सेलेक्ट करना होगा और एंटर दबाना होगा।
आपके सामने आपके पंचायत की जानकारी आ जायेगी। ऐसे ही आप मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करके भी अपनी पंचायत के कामों की डिटेल्स देख सकते हैं।