बिहार के लोगो के लिए बिहार सरकार का तोहफा :-
मेरे प्यारे देश वासियों मैं आशा करता हूँ की आप सब लोग इस कोरोना काल में स्वस्थ होंगे और अपने अपने घरों मे होंगे। आज मे आपको बिहार सरकार की एक पुराणी योजना के बारे मे बताने जा रहा हूँ। इस योजना का नाम है Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana। इस योजना के अन्तर्ग्रत जो भी लोग टैक्सी लेना चाहते हैं बस लेना चाहते हैं या ट्रक इत्यादि लेना चाहते हैं उन्हें बिहार सरकार 50 % सब्सिड़ी देगी। बिहार सरकार का कहना है की Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के जरिये बिहार के लोग 4 पहिया वाहन से लेकर 10 पहिया वाहन तक की कोई भी गाड़ी ले सकते हैं।
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना :-
Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana से बोहत से लोग अपनी खुद की गाडी ले पाएंगे और अपना खुद का काम कर पाएंगे। इस योजना को बिहार सरकार परिवहन निगम के अंदर रखा गया है। इस योजना की शुरुवात बिहार के मुखयमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने की थी। इस योजना को सन 2018 मे लागू किया गया था और अभी तक यह योजना चल ही रही है। इस बार सन 2020 मे इस योजना का फेज 7 चल पड़ा है। जो भी लोग इस योजना मे अप्लाई करना चाहते हैं वह सरकारी वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसमें सिर्फ बिहार के गाँव मे रहने वाले लोग ही अप्लाई कर सकते हैं और एक गाँव से सिर्फ 5 लोग ही इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
ज़रूरी डिटेल्स :-
- नाम – – – – – Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana
- किसने शुरू किया – – – – – श्री नितीश कुमार जी ने
- किधर शुरू किया – – – – – बिहार मे
- कब शुरू किया गया – – – – – सन 2018 मे
- इससे किसे फायदा होगा – – – – – बिहार मे रहने वाले लोगों को
- इसका मकसद – – – – – लोगों को सब्सिडी पर गाडी दिलवाना
- योजना का बजट – – – – – 421 करोड़ रुपए
- सरकारी वेबसाइट – – – – – https://state.bihar.gov.in/transport/CitizenHome.html
- ईमेल ID – – – – – cs-bihar@nic.in ,dstransport@bihar.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर – – – – – 0612-2233333
बिहार मुखयमंत्री ग्राम परिवहन योजना का मकसद :-
- Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana का मकसद बिहार राज्य के लोगों को रोजगार दिलवाना है।
- जो लोग अपनी खुद की गाड़ी नहीं ले सकते उनको सरकार अपना वहां लेने के लिए 50 % सब्सिडी देगी।
- बिहार के गाँव मे रहने वाले लोग अब सरकार से सब्सिडी पा कर सस्ते मे अपनी गाडी लें पाएंगे।
- इसका मकसद बिहार के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है।
- इस योजना से अब लोग खुद का काम कर सकेंगे।
- इस योजना का मकसद बिहार के लोगों को सशक्त बनाना है और उनका सपना पूरा करने मे मदद करनी है।
बिहार मुखयमंत्री ग्राम परिवहन योजना के फायदे :-
- Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana का लाभ SC ,ST और EBC कैटागोरी के लोग उठा पाएंगे।
- इसका फायदा बिहार के गाँव में रहने वाले लोगों को होगा।
- बिहार सरकार ने इस योजना मे बिहार राज्य की 8,405 पंचायतों को शामिल किया है।
- हर पंचायत से 5 योगय व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इसका मतलब बिहार के गाँव मे रहने वाले 42,025 लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana से बिहार के लोगों को रोजगार मिलेगा।
- बिहार के लोग इस योजना के आ जाने से आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।
- इस योजना के अन्तर्ग्रत हर पंचायत मे 3 SC और ST कैटागोरी के लोग चुने जाएंगे और 2 EBC कैटागोरी के लोग चुने जाएंगे जिन्हे सब्सिडी मिलेगी।
बिहार मुखयमंत्री ग्राम परिवहन योजना मे कौन कौन अप्लाई कर सकते हैं :-
- आवेदक की उम्र 21 साल या उस से ज़ादा होनी चाहिए। आवेदक बिहार का ही रहने वाला होना चाहिए।
- अप्लाई करने वाला SC ,ST और EBC सातगोरी का होना चाहिए।
- इसमें लड़के और लडकियां दोनों अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदक के पास एजुकेशनल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- जो भी इसमें अप्लाई कर रहा हो वह बिहार के गाँव का निवासी होना चाहिए।
- अप्लाई करने वाला सरकारी नोकरी करने वाला नहीं होना चाहिए।
- रिजिस्टर करने वाले के पास पहले से कोई भी कमर्शियल व्हीकल नहीं होना चाहिए।
जरुरी दस्तावेज़ :-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार की सालाना आये प्रमाण पत्र
- जाती का सर्टिफिकेट
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- फोटो (पासपोर्ट साइज)
- ड्राइविंग लाइसेंस
- उम्र का सर्टिफिकेट
- एड्रेस प्रूफ
- बोनोफाईड बिहार
- राशन कार्ड कॉपी
- बैंक खता
बिहार मुखयमंत्री ग्राम परिवहन योजना में कैसे अप्लाई करें :-
- Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana मे अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप सरकारी वेबसाइट खोल लेंगे तो आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
- उधर आपको एक ऑप्शन दिखेगा (Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana) बिहार मुखयमंत्री ग्राम परिवहन योजना आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप उस ऑप्शन को खोल लेंगे तो आपको उधर एक और ऑप्शन दिखेगा फॉर अप्लाई ऑनलाइन (For Apply Online) आपको उसपे क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप उसपे क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको उस फॉर्म को पढ़ना होगा और ढंग से भरना होगा और सबमिट करना होगा।
- ऐसे आप इस योजना मे रिजिस्टरड हो जाओगे।
- उसके बाद आपको ऊपर दिए गए लोग इन (log in) ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके पास एक छोटा सा फॉर्म खुल जाएगा आपको उसको भरना होगा और सबमिट करना होगा और अपना पासवर्ड याद रखना होगा।
- फिर सबमिट करना होगा। उसके बाद अपने एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद उधर फॉर्म भरना होगा और जरुरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और फिर सबमिट करना होगा।
- ऐसे आप इस योजना मे रिजिस्टरड हो जाओगे।