हिमाचल प्रदेश के गरीब परिवार की बेटियों के लिए हिमाचल सरकार का तोहफा।
मेरे प्यारे देश वासियो मैं आशा करता हूँ की आप सब लोग इस कोरोना काल में स्वस्थ होंगे और अपने अपने घरों में होंगे। आज मैं आपको हिमाचल प्रदेश सरकार की एक स्कीम के बारे में बताने जा रहा हूँ। इस योजना का नाम है HP Beti Hai Anmol Yojana। इसके अन्तर्ग्रत बेटियों को उनकी पढाई के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी। हिमाचल प्रदेश की बेटियां इस स्कीम का पूरा लाभ ले पाएंगी। इसमें सरकार ने 32.81 करोड़ रुपए खर्च किए हैं जिससे 98193 बेटियों को लाभ पहुंचा है। आज मैं आपको अपने लेख के माधयम से HP Beti Hai Anmol Yojana की पूरी जानकारी दूंगा और आपको बताऊंगा की आप कैसे रिजिस्टर करें।
हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2020 :-
सरकार बेटियों के लिए कोई न कोई नयी योजना निकालती रहती है। HP Beti Hai Anmol Yojana के अंदर सरकार ने बेटियों की पढाई के लिए सहायता देने की बात कही है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार का कहना है की जो परिवार गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं उन्हें उनकी बेटियों के जन्म पर 10000 रुपए की राशि दी जायेगी।
- हिमाचल सरकार ने बेटियों की पढाई के लिए पहली कक्षा से लेकर बारवी कक्षा तक 300 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक की धन राशि देने का फैसला लिया है।
- स्कूल के लिए फ्री वर्दी और किताबें भी दी जाएंगी।
- इसके इलावा कोई बेटी बारवी के बाद आगे पड़ना चाहती है तो उसे 5000 रुपए की राशि दी जायेगी।
ज़रूरी विवरण :-
- नाम – – – – – हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2020
- किसने शुरू की – – – – – हिमाचल सरकार
- कब शुरू की – – – – – सन 2020
- इस योजना का मकसद – – – – – हिमाचल प्रदेश की लड़कियों को पड़ने में आर्थिक सहायता करना
- सरकारी वेबसाइट – – – – – http://edistrict.hp.gov.in./
- ईमेल ID – – – – – helpdesk.edistrict.itl@gmail.com
- हेल्पलाइन नंबर – – – – – 18001808076
हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना का मकसद :-
- HP Beti Hai Anmol Yojana का मकसद हिमाचल प्रदेश में रहने वाली गरीब परिवार की बेटियों को पढ़ने में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- हिमाचल प्रदेश की कई बेटियाँ पैसे ना होने के कारन अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाती थी।
- इस योजना का एक ही मकसद है की लोग अपनी बेटियों को पढ़ाए और लड़कियों के प्रति अपनी सोच को बदलें।
- अब हमारे हिमाचल की बेटियाँ पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी।
हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना के फायदे :-
- HP Beti Hai Anmol Yojana से हमारे हिमाचल प्रदेश की बेटियों को अपनी पढाई करने में बोहत सहायता मिलेगी।
- इस योजना से हिमाचल प्रदेश की बेटियाँ फ्री में स्कूल की वर्दी और किताबें ले पाएंगी।
- किसी भी एक परिवार की दो बेटियों को ही इस स्कीम का फायदा होगा।
- गरीब परिवार की बेटियों की पढाई का खर्चा हिमाचल सरकार उठाएगी।
- इससे लोगो की बेटियों के प्रति सोच बदलेगी और वह अपनी बेटियों को पढ़ाएंगे।
- हिमाचल प्रदेश की लडकियां इस योजना का लाभ पाकर अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी।
- बेटियों के जन्म पर भी सरकार गरीब परिवारों को 10000 रुपए की सहायता प्रदान करेगी।
ज़रूरी डाक्यूमेंट्स :-
- आधार कार्ड
- परिवार की सालाना आय प्रमाण पत्र
- जाती का सर्टिफिकेट
- बोनोफाईड हिमाचल प्रदेश
- BPL राशन कार्ड कॉपी
- फोटो (पासपोर्ट साइज)
- बैंक खता पासबुक
- स्कूल से मिला हुआ रिजिस्टरी लेटर
कोन कोन हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2020 मैं अप्लाई कर सकता है :-
- HP Beti Hai Anmol Yojana में किसी भी जाती और किसी भी धर्म की बेटियां अप्लाई कर सकती हैं।
- इस योजना मैं सिर्फ लडकियां ही अप्लाई कर सकती हैं।
- जो भी अप्लाई कर रहा हो वह हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- जो भी बेटी इस स्कीम में अप्लाई कर रही हो वह BPL परिवार की होनी चाहिए।
- इसमें एक परिवार की सिर्फ दो बेटियाँ ही अप्लाई कर सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश बेटी हैं अनमोल योजना मैं कैसे आवेदन करें :-
HP Beti Hai Anmol Yojana में आप दो तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं ऑनलाइन एंड ऑफलाइन। ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए आपको अपने स्कूल में जा कर रिजिस्टर करना होगा या योजना का ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करना होगा उसके बाद उससे भर कर और ज़रूरी दस्तावेज लगा कर उसे अपने स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र मैं जा कर जमा करना होगा।
HP Beti Hai Anmol Yojana में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें :-
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले हिमाचल प्रदेश की सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे ही आप सरकारी वेबसाइट को खोल लेंगे आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
आपको उधर एक ऑप्शन दिखेगा बेटी हैं अनमोल योजना। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक पेज खुल जाएगा आपको उधर एक ऑप्शन दिखेगा लॉगिन तो अप्लाई। आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप उसपे क्लिक करेंगे आपके सामने एक छोटा सा लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा। उधर आपको अपना मोबाइल नंबर और नाम एंटर करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा जिधर आपको नई एप्लीकेशन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपके पास एक फॉर्म खुल जाएगा।
उधर आपको सारी डिटेल्स भरनी होंगी और अपनी माँ की फोटो अपलोड करनी होगी। फिर ऊपर जितने भी ऑप्शन दिए होंगे उन्हें खोल कर सारी जानकारी भरनी होगी और सबमिट करना होगा।