महाराष्ट्र के लोगों के लिए राज्य सरकार का तोहफा।
मेरे प्यारे देश वासियों मैं आशा करता हूँ की आप सब लोग इस कोरोना काल में स्वस्थ होंगे और अपने अपने घरों में होंगे। महाराष्ट्र सरकार राज्य के लोगो के कल्याण के लिए कोई न कोई योजना निकालती रहती है। आज मैं आपको महाराष्ट्र सरकार के एक ऑनलाइन पोर्टल सेवा के बारे में बताने जा रहा हूँ। इस पोर्टल का नाम है Maha Sharad Portal। इस पोर्टल से दिव्यांग जन रिजिस्टर करके सरकार की अलग अलग योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। आज में आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Maha Sharad Portal की सारी जानकारी दूंगा। आज में आपको बताऊंगा की कैसे इस पोर्टल पर आपलोग रिजिस्टरी कर पाओगे। कृपया मेरे इस लेख को अंत तक पड़ें। यह आपके लिए बोहत लाभदायक है।
महा शरद पोर्टल :-
Maha Sharad Portal महाराष्ट्र सरकार ने दिव्यांगजनों की सहायता के लिए शुरू किया है। इस पोर्टल से दिव्यांगो की स्थिति और जरूरतों को समझने का भी प्रयास किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी गैर सरकारी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, डोनर्स आदि दिव्यांगो की स्थिति समझ पाएंगे और उनकी सहायता कर पाएंगे। इस पोर्टल का मुख्य उदेश्य राज्य के सभी दिव्यांगजनों का पंजीकरण करना है। इससे महाराष्ट्र में विकलांग व्यक्तियों के लिए एक मंच बनाया जाएगा। जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से विकलांग सभी / किसी भी प्रकार के व्यक्ति आसानी से अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। इस पोर्टल पर डोनर्स भी पंजीकरण करवा सकते हैं और दिव्यांगजनों की सहायता कर सकते हैं। इस पोर्टल में राज्य दिव्यांग वित्त और सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की योजनाओ की भी जानकारी है।
जरुरी विवरण :-
- नाम – – – – – Maha Sharad Portal
- किसने शुरू किया – – – – – महाराष्ट्र सरकार ने
- कहाँ शुरू किया गया – – – – – महाराष्ट्र में
- इससे किस्से फायदा होगा – – – – – महाराष्ट्र के दिव्यांगजनों को
- योजना का मकसद – – – – – राज्य के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओ का फायदा देना
- सरकारी वेबसाइट – – – – – https://mahasharad.in/home
- कब शुरू की गयी – – – – – सन 2021
महा शरद पोर्टल का मकसद :-
Maha Sharad Portal का मकसद राज्य के सभी दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का फायदा पहुँचाना है। इस योजना का उदेश्य राज्य के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। यह पोर्टल अभियान राज्य में विकलांगों को सहायता प्रदान करने का एक प्रतिष्ठित अवसर है जिसमें वे सीधे सरकारी मंच के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति दिव्यांगजनों की सहायता कर सकता है। इस पोर्टल का मकसद राज्य के सारे विकलांगो को पंजीकरण करना है।
महा शरद पोर्टल के फायदे :-
Maha Sharad Portal का सबसे ज़ादा फायदा राज्य के दिव्यांगजनों को होगा। इस पोर्टल के शुरू हो जाने से अब राज्य के जो दिव्यांगजन है वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। इस पोर्टल के अन्तर्ग्रत राज्य के सभी दिव्यांगों को पंजीकृत किया जाएगा और उन्हें सरकार की विभिन योजनाओं से फायदा दिया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगों की स्थिति और जागरूकता भी समझी जा सकती है। राज्य में विकलांग व्यक्तियों को उचित पंजीकरण के साथ मदद करने के लिए यह एक मुफ्त मंच है।
महा शरद पोर्टल के लिए पात्रता :-
- आवेदक महाराष्ट का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इसमें आदमी और औरत दोनों पंजीकरण कर सकते हैं।
- आवेदक दिव्यांग होना चाहिए।
- इसमें किसी भी धर्म और किसी भी जाती के दिव्यांगजन अप्लाई कर सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज :-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
महा शरद पोर्टल में दिव्यांगजन कैसे अप्लाई करें :-
Maha Sharad Portal के अन्तर्ग्रत किसी दिव्यांग को पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे आप सरकारी वेबसाइट को खोल लेंगे तो उधर आपके सामने एक होम पेज खुला होगा।आपको उधर रिजिस्टर अस दिव्यांग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा आपको उस फॉर्म को भरना होगा और दस्तावेजों को साथ में आत्ताच करना होगा।
और रिजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ऐसे आप Maha Sharad Portal मैं रिजिस्टर हो जाओगे।
महा शरद पोर्टल में डोनर कैसे पंजीकरण करवाएं :-
Maha Sharad Portal के अन्तर्ग्रत किसी डोनर ने पंजीकरण करना है तो उसे सबसे पहले सरकारी वेबसाइट को खोलना होगा। जैसे ही आप सरकारी वेबसाइट को खोल लेंगे उधर आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा। आपको उस होम पेज पर रिजिस्टर अस डोनर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद आपके पास एक रिजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा आपको वह फॉर्म भरना होगा। जरुरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा और रिजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऐसे आप पोर्टल मैं रिजिस्टर हो जाएंगे।