मध्य प्रदेश के लोगो के लिए सरकरर का तोहफा :-
मेरे प्यारे देश वासियों मैं आशा करता हूँ की आप लोग इस कोरोना काल में स्वस्थ होंगे और अपने अपने घरो में होंगे। आज मैं आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक स्कीम के बारे मे बताने जा रहा हूँ। इस योजना का नाम है Mukhyamantri Solar Pump Yojana madhya pradesh। इस योजना की शुरुवात मध्य प्रदेश सरकार ने सन 2021 मे की है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार खेतों की सिंचाई के लिए सोलर पंप लगवा रही हैं और पुराने डीजल और पेट्रोल के पम्पों को सोलर पम्पों मे बदल रही है। इसके तहत सरकार सब्सिडी भी दे रही है। आज मैं आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Solar Pump Yojana madhya pradesh की पूरी जानकारी दूंगा। कृपया करके मेरे इस लेख को अंत तक पड़ें यह आपके लिए बोहत लाभदायक है।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2021 :-
- Mukhyamantri Solar Pump Yojana madhya pradesh के अन्तर्ग्रत उन किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके खेतों मैं बिजली का कनेक्शन नहीं है। इस योजना के तहत राज्य के 2 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। इससे बिजली बचेगी और किसानों का खर्चा भी बचेगा। इससे खेतों मैं सिंचाई करना बोहत आसान हो जाएगा और सिंचाई भूमि का खेत्रफल भी बढ़ेगा।
- सोलर पम्प स्थापना हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं, जिसमें भारत शासन व मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। इस योजनांतर्गत कृषक को सोलर पम्प का लाभ इस शर्त पर दिया जाएगा कि कृषक की कृषि भूमि के उस खसरे/बटांकित खसरे पर भविष्य में विद्युत पम्प लगाये जाने पर उसको विद्युत प्रदाय पर कोई अनुदान देय नहीं होगा।
- कृषक द्वारा स्वप्रमाणीकरण भी दिया जाएगा कि वर्तमान में कृषक के उस खसरे/बटांकित खसरे की भूमि पर विद्युत पम्प संचालित/ संयोजित नहीं है। यदि सम्बन्धित कृषक उक्त विद्युत पम्प का कनेक्शन विच्छेद करवा लेता है अथवा उस पर प्राप्त अनुदान छोड़ देता है, तब उसे सोलर पम्प स्थापना पर अनुदान दिया जा सकता है।
जरुरी विवरण :-
- नाम – – – – – Mukhyamantri Solar Pump Yojana madhya pradesh
- किसने शुरू की – – – – – मध्य प्रदेश सरकार ने
- कहाँ शुरू किया गया – – – – – मध्य प्रदेश में
- कब शुरू किया गया – – – – – सन 2020
- इससे किसे फायदा होगा – – – – – मध्य प्रदेश के किसानों को
- योजना का मकसद – – – – – प्रदेश के किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप देना
- सरकारी वेबसाइट – – – – – https://cmsolarpump.mp.gov.in/
- हेल्पलाइन नंबर – – – – – 0755-2575670 , 2553595
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के अन्तर्ग्रत सोलर पम्प के प्रकार :-
क्र. सोलर पंपिंग सिस्टम के प्रकार हितग्राही किसानअंश (रु.) डिस्चार्ज (लीटर में प्रतिदिन)
- 1 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल 19000/- 30 मी. के लिए 45600, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी.
- 2 एच.पी.डी.सी. सरफेस 23000/- 10 मी. के लिए 198000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 12 मी.
- 2 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल 25000/- 30 मी. के लिए 68400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी.
- 3 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल 36000/- 30 मी. के लिए 114000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी.
50 मी. के लिए 69000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.
70 मी. के लिए 45000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. - 5 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल 72000/ 50 मी. के लिए 110400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.
70 मी. के लिए 72000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.
100 मी. के लिए 50400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. - 7.5 एच.पी.डी.सी.सबमर्सिबल 135000/- 50 मी. के लिए 155250, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.
70 मी. के लिए 101250, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.
100 मी. के लिए 70875, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. - 7.5 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबल 135000/- 50 मी. के लिए 141750, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.
70 मी. के लिए 94500, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.
100 मी. के लिए 60750, शटऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. - 10 एच.पी. डी.सी. सबमर्सिबल 217840/- 50 मी. के लिए 207000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.
70 मी. के लिए 135000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.
100 मी. के लिए 94500, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. - 10 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल 217250/- 50 मी. के लिए 189000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.
70 मी. के लिए 126000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.
100 मी. के लिए 81000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश का मकसद :-
Mukhyamantri Solar Pump Yojana madhya pradesh का मकसद मध्य प्रदेश के किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप देना है। इसका उदेश्य डीजल के और पेट्रोल के पम्पों से होने वाले प्रदुषण को कम करना है। इसका मकसद बिजली को बचाना है और किसानों का खर्चा बचाना है। इसका उदेशय मध्य प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना से पर्यावरण भी साफ़ रहेगा और पेट्रोल ,डीजल की खपत भी कम होगी। सोलर पंप पाकर किसानो का पेट्रोल और डीजल का खर्चा बचेगा। इन पानियों का सोर्स तालाब ,नदी ,कुआँ इत्यादि होंगे। इस योजना का मकसद किसानो की आमदनी को बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के फायदे :-
Mukhyamantri Solar Pump Yojana madhya pradesh का सबसे ज़ादा फायदा मध्य प्रदेश के लोगों को होगा। अब सरकार से सब्सिड़ी पाकर किसान अपनी ज़मीनो पर सोलर पंप लगा सकेंगे। इससे वातावरण भी साफ़ रहेगा और पोल्लुशण भी कम होगा। पेट्रोल और डीजल ही खपत भी कम होगी। मध्य प्रदेश के 1 लाख जगहों पर सोलर पंप लगाए जाएंगे। इन पम्पों से बिजली भी बचेगी और किसान के पैसे भी बचेंगे।सरकार से भी बिजली पूर्ति का बोझ उतरेगा। ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहाँ बिजली की पहुँच है किन्तु विधुत लाइन कम से कम 300 मीटर दूर है उन्हें इस योजना का फायदा होगा।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश की पात्रता :-
- आवेदक मध्य प्रदेश का ही रहने वाला होना चाहिए।
- आवेदक के पास किसान कार्ड होना चाहिए।
- इसमें आदमी और औरत दोनों अप्लाई क्र सकते हैं।
- इस योजना में किसी भी धर्म और किसी भी जाती के लोग अप्लाई कर सकते हैं।
जरुरी दस्तवेज :-
- आधार कार्ड
- किसान कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- खेती योग्य भूमि के कागज़
- मोबाइल नंबर
- फोटो (पासपोर्ट साइज)
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश में कैसे अप्लाई करें :-
- Mukhyamantri Solar Pump Yojana madhya pradesh में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। उधर आपको नवीन आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके सामने एक लोग इन पेज खुल जाएगा।
- आपको उधर अपना मोबाइल नंबर भरना होगा और उस नंबर पर आपको OTP आएगा। आपको उस otp को उधर भरना होगा और वेरीफाई पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा आपको उस फॉर्म मे पूछी गयी सारी जानकारी देनी होगी और सुरक्षित करें पर क्लिक करना होगा।फिर आपका पहला स्टेप पूरा हो जाएगा उसके बाद आपका फॉर्म आपके पास पूरा खुल जाएगा। आपको उधर अपना आधार नंबर डालना होगा और eKYC मोड को सेलेक्ट करना होगा।
- फिर उसके बाद बैंक खता जोड़ना होगा। आपको कोनसा पंप लगाना है वह सेलेक्ट करना होगा। अपनी जमीन का खसरा मैपिंग करनी होगी।
- जब आप पुरे फॉर्म को भर देंगे उसके बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा ऐसे आप इस योजना में रिजिस्टरड हो जाएंगे।